Holi 2024: भारत देश के इन 4 राज्यों में नहीं बनाई जाती होली, वजह जानकर सब हैरान!

Holi 2024 : होली के उत्सव के संबंध में कहा जाता है कि इस दिन दुश्मन भी आपस में गले मिल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में कुछ ऐसी जगहें हैं जहाँ पर कई सालों से होली का उत्सव नहीं मनाया जाता है और न ही इस दिन कोई नृत्य-संगीत होता है। यहाँ हम आपको भारत की उन 4 जगहों के बारे में बताते हैं।

Trending Mudde, Holi 2024: होली को भारत के बड़े और लोकप्रिय त्योहारों में गिना जाता है। देश ही नहीं, विदेश में भी कई जगहों पर इसकी धूम देखने को मिलती है। ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी, कि हमारे देश में ही कई जगहें ऐसी हैं, जहां नाच-गाना तो छोड़िए, आपके लिए रंग या गुलाल ढूंढना भी मुश्किल हो जाएगा। इस आर्टिकल में आपको भारत की ऐसी 4 जगहों के बारे में बताएंगे, जहां होली बिल्कुल भी नहीं मनाई जाती है।

रामसन गांव, गुजरात
गुजरात के बनासकांठा जिले में एक ऐसा गांव है, जहां लोग करीब 200 सालों से होली नहीं मना रहे हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यहां रामसन गांव को कुछ संतों का श्राप मिला हुआ है, जिसके चलते यहां लोग होली का कोई जश्न नही मनाते हैं।

Read This Also : Holi 2024: होली पर कौन-सा रंग है आपके लिए शुभ? राशि के अनुसार जानें अपना शुभ रंग, जीवन में आएंगी खुशियां

दुर्गापुर, झारखंड
झारखंड के दुर्गापुर गांव में लगभग 200 साल से होली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। मान्यता है कि यहां इसी दिन राजा के बेटे की मौत हो गई थी, जिसके बाद इसी घटना में मरने से पहले राजा ने गांव में होली पर पाबंदी लगा दी थी। ऐसे में इस गांव के कई लोग आज भी होली मनाने के लिए पड़ोस के गांव में जाते हैं।

तमिलनाडु, दक्षिण भारत
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में भी आपको होली देखने के लिए नहीं मिलेगी। इस दिन यहां लोग मासी मागम मनाते हैं, जो कि एक स्थानीय पर्व है। ऐसे में होली का जश्न यहां भी फीका ही रहता है।

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के तीन गांव, क्विली, कुरझन और जौदला में भी होली नहीं मनाई जाती है। इसके पीछे की वजह भी बेहद दिलचस्प है। स्थानीय लोगों का मनाना है कि यहां की देवी त्रिपुर सुंदरी को शोर-शराबा पसंद नहीं है, यह देवी तीनों गावों की रक्षा करती हैं। ऐसे में यहां के लोग होली के सेलिब्रेशन से परहेज करना ही पसंद करते हैं।

Leave a Comment

It’s Official: Hailey And Justin Bieber Are Going To Be Parents! 10 strongest animals in the wild 7 Essential Tips For Maintaining A Healthy And Balanced Diet 7 Underrated Amazon Prime Shows 8 Steps To Lose Weight At Home