Weight Loss Diet : इन दिनों, तेजी से बदलती जीवनशैली में कई लोग समस्याओं का सामना कर रहे हैं। मोटापा इन समस्याओं में से एक है, जिससे हर दूसरा व्यक्ति व्यथित हो रहा है। वजन बढ़ना गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की एक वजह हो सकता है। आप अपने वजन को आसानी से कम करने के लिए अपनी डाइट में कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, बिना किसी परेशानी के। चलिए, वेट लॉस के लिए डाइट प्लान को जानते हैं।
Trending Mudde, Weight Loss Diet: आजकल के दौर में वजन बढ़ने की समस्या बहुत आम हो गई है। यह समस्या इतनी सामान्य हो गई है कि सभी इससे लड़ रहे हैं। अनहेल्दी भोजन, तेल युक्त और फास्ट फ़ूड से वजन बढ़ता है, लेकिन ऐसा खानपान आज की दुनिया में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को पसंद है और सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसके अलावा, शारीरिक श्रम या व्यायाम की कमी के कारण वजन तेजी से बढ़ता है, और फिर इसे कम करना कठिन हो जाता है।
ऐसे में खुद की लाइफ स्टाइल को बदल कर हम अपने वजन को कम कर सकते हैं। हेल्दी रहने के लिए फिजिकल एक्टिविटी के अलावा हेल्दी डाइट भी बेहद जरूरी है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ बदलाव अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल में रख सकते हैं। आइए जानते हैं हेल्दी डाइट प्लान के बारे में-
हर्बल टी
वेट लॉस प्लान में सुबह की शुरुआत दूध के चाय की जगह तुलसी,अदरक,काली मिर्च, गुड़ और इलायची वाली बिना दूध की चाय पिएं। इससे स्ट्रेस कम होता है और वजन भी कंट्रोल में रहता है।
प्रोटीन युक्त ब्रेक फास्ट
वेट लॉस करने के लिए सुबह के ब्रेक फास्ट का प्रोटीन युक्त ही होना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप डाइट में मूंगदाल डोसा, हरी मूंग स्लैड, बेसन चीला, एक गिलास दूध शामिल कर सकते हैं।
Read This Also : Tips To Be Happy : अगर इन चीजों पर कर लिया फोकस, तो जीवन में कभी भी नहीं होंगे उदास
कार्बोहाइड्रेट, ब्रोकली, मेथी दाना शामिल करें
अपनी डाइट में डाइटरी कार्बोहाड्रेट जैसे रागी, ज्वार, बाजरा को शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जिससे पेट हमेशा भरा हुआ महसूस होता है और पेट साफ भी हो जाता है।
योग और ध्यान करें
डेली रूटीन में सुबह के समय योग या ध्यान जरूर करें। इसमें सूर्य नमस्कार जरूर करें, इसे करने से शरीर लचीला बनता है और साथ ही शरीर के हर अंगो की कसरत भी हो जाती है।
पानी गर्म पिएं
वेट लॉस की जर्नी में गुनगुना पानी रोजाना जरूर पिएं। इससे बॉडी हमेशा डिटॉक्स रहेगी और आप हमेशा स्वस्थ बने रहेंगे।
वेट लॉस टी पिएं
वेट लॉस जर्नी में वेट लॉस टी जरूर पिएं। इससे बहुत हद तक वेट लॉस में मदद मिलती है।